कटिहार पुलिस की तत्परता तेलता रेलवे स्टेशन से 12 वर्षीय गुमशुदा बालक सकुशल बरामद
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर)
कटिहार पुलिस की तत्परता से तेलता थाना क्षेत्र से लापता हुए 12 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने तेलता पुलिस की सराहना की।मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को कटिहार जिले के तेलता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेलता के एक 12 वर्षीय बालक के गुम होने की मौखिक सूचना स्थानीय चौकीदार के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई। इसके बाद बालक की माता सुनीता देवी ने पूर्वाह्न करीब 10 बजे तेलता थाना में लिखित आवेदन देकर अपने बच्चे के लापता होने की जानकारी दी।सूचना मिलते ही तेलता थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालक की खोजबीन शुरू कर दी। इसी क्रम में पुलिस ने परिजनों के सहयोग से तेलता रेलवे स्टेशन से गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक सत्यापन एवं विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।बताते चलें कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बालक की सकुशल बरामदगी होने पर परिजनों ने राहत महसूस की। वहीं, ग्रामीणों ने तेलता पुलिस की मुस्तैदी की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
Previous post
फलका में पहली बार होगा विशाल इज्तिमा, दो लाख की संभावित भीड़ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
