October 29, 2026

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने पर मिलेगा ₹25 हजार का पुरस्कार

Read Time:1 Minute, 33 Second

कटिहार (रतन कुमार ओझा)

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए मदद करने वाले आम नागरिकों को केंद्र सरकार की राह-वीर योजना के तहत ₹25 हजार का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति प्रमाणपत्र दिया जा सकता है। जिला परिवहन कार्यालय, कटिहार ने लोगों से दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने की अपील की है।योजना के तहत घायल को दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे यानी ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर अस्पताल या ट्रॉमा केयर सेंटर पहुंचाने में मदद करना महत्वपूर्ण है। एक घायल की सहायता कई लोग मिलकर करते हैं, तो नियमानुसार पुरस्कार राशि उनके बीच समान रूप से बांटी जाती है। वहीं, उत्कृष्ट योगदान देने वाले 10 राह-वीरों को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर एक-एक लाख रुपये देने का प्रावधान है।मोटर वाहन अधिनियम की धारा 134A के तहत मदद करने वाले लोगों को कानूनी संरक्षण प्राप्त है। कार्यालय ने सुरक्षित तरीके से सहायता करने, एंबुलेंस व पुलिस को सूचना देने और घायलों को शीघ्र उपचार दिलाने की अपील की है।

Previous post कटिहार पुलिस की तत्परता तेलता रेलवे स्टेशन से 12 वर्षीय गुमशुदा बालक सकुशल बरामद
Next post तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां पूरी, जायरीन की सुविधा के लिए जारी हुआ नक्शा31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सालेहपुर-महेशपुर में होगा तीन दिवसीय इज्तेमा, रोशनी, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गई व्यवस्था
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial