October 29, 2026

तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां पूरी, जायरीन की सुविधा के लिए जारी हुआ नक्शा31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सालेहपुर-महेशपुर में होगा तीन दिवसीय इज्तेमा, रोशनी, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गई व्यवस्था

Read Time:2 Minute, 50 Second

फलका (मो0 काजु )

प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर-महेशपुर में 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तेमा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इज्तेमा में आने वाले जायरीन की सुविधा के लिए पंडाल, रोशनी, पार्किंग, पेयजल, शौचालय और मेडिकल सुविधा समेत जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, लोगों को आयोजन स्थल तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए इज्तेमा गाह का नक्शा भी जारी किया गया है।जारी नक्शे में फलका चौक, गेड़ाबाड़ी रोड और महेशपुर चौक की ओर से आने वाले रास्तों की जानकारी दी गई है। इसके अलावा इज्तेमा स्थल पर पंडाल, पार्किंग और अन्य सुविधाओं की स्थिति भी दर्शाई गई है, ताकि बाहर से आने वाले लोगों को रास्ता समझने और निर्धारित स्थानों तक पहुंचने में आसानी हो।आयोजन स्थल पर रोशनी के लिए लाइट-बत्ती की व्यवस्था की गई है। साथ ही वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की संभावना को देखते हुए लोगों से निर्धारित रास्तों और व्यवस्थाओं का पालन करने की अपील की गई है।साफ-सफाई बनाए रखने की अपीलइज्तेमा में शामिल होने वाले तमाम भाइयों से अपील की गई है कि वे आयोजन स्थल पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और कहीं भी गंदगी नहीं फैलाएं। कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा पानी और अन्य सुविधाओं का उपयोग जिम्मेदारी से करें। लोगों से आपसी सहयोग, भाईचारे और अनुशासन के साथ इज्तेमा में शिरकत करने की भी गुजारिश की गई है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो सके।आयोजन से जुड़े लोगों ने सभी भाइयों से अपील की है कि वे व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग करें और इज्तेमा की गरिमा का ख्याल रखें। अल्लाह तआला से इस इज्तेमा की कामयाबी, अमन-चैन और खैर व बरकत के लिए दुआ की गई है।

Previous post सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने पर मिलेगा ₹25 हजार का पुरस्कार
Next post फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial