October 29, 2026

धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।

Read Time:48 Second

मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर)

धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के एक दिन बाद एसडीआरएफ की टीम ने नदी से शव को बरामद किया।जानकारी के अनुसार बच्ची घाट पर नहाने/खेलने के दौरान गहरे पानी में चली गई और डूब गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और गोताखोरों को दी। काफी तलाश के बाद भी शव नहीं मिला तो एसडीआरएफ को बुलाया गया।एसडीआरएफ की टीम ने दूसरे दिन अभियान चलाकर शव को नदी से निकाला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

Previous post फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
Next post आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial