November 12, 2026

खेल को बढ़ावा देने के लिए प्राणपुर में चयनित 12 खेल मैदान का शिलान्यास।

Read Time:3 Minute, 5 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

उप विकास आयुक्त अमित कुमार ने गुरुवार को प्राणपुर पहुंचकर खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण भी किया। प्राणपुर, से आरिफ बिहार सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा योजना के तहत गुरुवार को प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बारह चयनित खेल मैदान का विधिवत शिलान्यास प्रखंड प्रमुख अमित साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह,मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी दिलीप कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जयकांत विश्वास, दक्षिणी लालगंज पंचायत मुखिया जुलम सिंह ने संयुक्त रूप किया। इस मौके पर उपविकास आयुक्त अमित कुमार ने खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण भी किया। सर्वप्रथम प्राणपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नाथनगर, दक्षिणी लालगंज पंचायत के रोशनाहट खेल मैदान,घरहन पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घरहन सहित कुल बारह खेल मैदानों का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस मौके पर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि ब्रानपुर क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार की मंशा को सफल बनाने हेतु खेल मैदान का शिलान्यास किया जा रहा है। जिसमें रोशना खेल मैदान निर्माण की लागत राशि 9 लाख 91 हजार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय धरहन खेल मैदान में 9 लाख 91 हजार 880 रूपये, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नाथनगर प्रांगण में 8 लाख 32 हजार रूपए की लागत से खेल मैदान का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि इसी तरह सभी खेल मैदान स्थलों का शिलान्यास किया गया। जिसमें रनिंग ट्रेक, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केट बॉक्स, हाई जंप, स्टोर रूम इत्यादि बनाया जाएगा। इस मौके पर विभागीय अभियंता अरविंद कुमार, पीटीए वरुण कुमार, योगेंद्र यादव, रोजगार सेवक पीयूष कुमार, अमित कुमार, श्रवण कुमार, मनोज कुमार, रविशंकर कुमार, अरविंद कुमार,बोसाक सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Previous post पिस्टल के साथ तीन युवक गिरफ्तार बाइक जप्त।
Next post कटिहार के 18 खिलाड़ी मोइनुल हक ट्रॉफी के लिए चयनित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial