November 9, 2026

मनिहारी डिफेंस एकेडमी के 22 अभ्यर्थी होमगार्ड में चयनित, बेटियों ने बढ़ाई क्षेत्र की शान।

Read Time:58 Second

मनिहार (रतन कुमार ओझा)

*मनिहारी डिफेंस ट्रेनिंग एकेडमी के 22 छात्र-छात्राओं का होमगार्ड में चयन होने पर रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक व भूतपूर्व सैनिक संतोष चौधरी ने चयनित युवाओं को माला पहनाकर मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। खास बात यह रही कि इस बार चयनित उम्मीदवारों में लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक रही, जिसने क्षेत्र की बेटियों को नई प्रेरणा दी। संतोष चौधरी ने कहा कि अनुशासन और परिश्रम से ही सफलता संभव है। अभिभावकों ने निशुल्क प्रशिक्षण के लिए उनका आभार जताया।

Previous post जमीन और जमाबंदी रिकॉर्ड को सही करने को लेकर सिऔ ने जमाबंदी दस्तावेज किया वितरण ।
Next post मनिहारी राधेकृष्ण मंदिर में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial