जमीन और जमाबंदी रिकॉर्ड को सही करने को लेकर सिऔ ने जमाबंदी दस्तावेज किया वितरण ।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
जमाबंदी दस्तावेज वितरण करते सिओ।।बिहार सरकार ने जमीन और जमाबंदी रिकॉर्ड को सही करने के लिए 16 अगस्त से विशेष राजस्व महाअभियान की शुरुआत की गई है. यह अभियान 20 सितंबर तक चलेगा. जिसमें कुरसेला प्रखंड में महा अभियान को सफल बनाने को लेकर भू अभिलेख राजस्व विभाग पटना से आए हुए कमलेश कुमार अधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम क्षेत्र में घर-घर पहुंच कर चल रहे अभियान का निरीक्षण तथा लोगों को जानकारी सांझा कर रही है।इस दौरान समुचित दस्तावेज देखते हुए जमाबंदी भी वितरण भी किया जा रहा है। वहीं सुश्री अनुपम ने बताया कि राजस्व विभाग की अलग-अलग टीम घर-घर जाकर लोगों के भूमि संबंधी कागजातों की जांच करेंगी और जरूरी सुधार की प्रक्रिया पूरी करेगी. उन्होंने ने लोगों को सलाह दी है कि सभी आवश्यक दस्तावेज अपने पास रखें, वरना परेशानी हो सकती है.प्रखंड स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं हर शिविर में सर्वेक्षण अमीन, लैपटॉप और इंटरनेट डोंगल उपलब्ध रहेंगे. वहीं मौके पर ही आवेदन की प्राथमिक एंट्री की जाएगी. नामांतरण व बंटवारे के आवेदन म्यूटेशन प्लस पोर्टल पर और सुधार से जुड़े आवेदन परिमार्जन प्लस पोर्टल पर दर्ज होंगे. प्रखंड के सभी वार्डो से भी बैठक कर सहयोग देने की अपील की गई है।जमाबंदी की कॉपी और आवेदन फॉर्म भी इस महाअभियान के तहत ऑनलाइन जमाबंदी में मौजूद गलतियों को दूर किया जाएगा. छूटे हुए रिकॉर्ड को डिजिटाइज किया जाएगा और उत्तराधिकार या संयुक्त संपत्ति से जुड़े नामांतरण आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. विभाग की टीम लोगों को घर-घर जाकर जमाबंदी की कॉपी और आवेदन फॉर्म भी उपलब्ध कराएगी.ये हैं जरूरी दस्तावेज जरूरी दस्तावेजों में मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि जमीन पूर्वजों के नाम है), वंशावली, खाता-खेसरा व रकबा की जानकारी देना अनिवार्य होगा. साथ ही दस्तावेजों का सत्यापन और जमा करने की सुविधा शिविरों में उपलब्ध रहेगी. बता दें, सरकार ने घोषणा की है कि इस महाअभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को अंचल, जिला और राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा.
