July 20, 2026

विभिन्न कांडों के 264 लीटर शराब किया गया नष्ट ।

Read Time:1 Minute, 27 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्रखंड मुख्यालय के प्राणपुर थाना परिसर में देसी चूलाई शराब विनिषटीकरण करते हुए प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली एवं प्राणपुर अंचल पदाधिकारी कुमार नलिनी कांत के द्वारा बताया गया कि कांड संख्या 81/2023 में 18 लीटर देसी चूलाई शराब जप्त किया गया था बिहार सरकार के आदेश अनुसार 18 लीटर देसी चूलाई शराब विनिषटीकरण किया गया इस मौके पर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार अफाक हुसैन मंटु सिंह चौकीदार अदि उपस्थित थे।वही दूसरी ओर रोशना ओपी प्रांगण में प्राणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ कुमार सौरभ व ओपी अध्यक्ष विवेक कुमार के द्वारा छः कांडों में जप्त 242 लीटर विदेशी शराब एवं 4 लीटर देसी शराब को बिहार सरकार के आदेश के आलोक में विनिषटीकरण किया गया। इस मौके पर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार चौकीदार अजय यादव सुदाम आदि मौजूद थे।

Previous post प्रमंडल आयुक्त पहुंचे कदवा कई विभागों का किया औचक निरीक्षण।
Next post गुणवत्तापूर्ण कार्य करने को लेकर मेट को मिला प्रशिक्षण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial