September 25, 2026

प्रमंडल आयुक्त पहुंचे कदवा कई विभागों का किया औचक निरीक्षण।

Read Time:2 Minute, 7 Second

प्रभात सिंह भारद्वाज (कदवा)

पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त मनोज कुमार, पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त सचिव शाहिद परवेज एवं जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश मंगलवार को कदवा प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान निरीक्षण में पहुंचे अधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया गया । लगभग 3 घंटे 30 मिनट तक चली इस बैठक में जमीनी विवाद,विधि व्यवस्था के अलावा शिक्षा स्वास्थ्य,आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करते हुए जानकारी ली। निरीक्षण के दरमियान कैश बुक, भंडारण पंजी, जन वितरण शिकायत, C.W.J.C, M.J.C, पंचायत समिति योजना, मनरेगा कार्य पर जानकारी लिया गया। तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पूर्णियां प्रमंडल आयुक्त मनोज कुमार शिक्षा से जुड़े मुद्दे पर वहीं शिक्षा विभाग से जुड़ी कई समस्याओं, बाल विकास परियोजना एवं प्रखंड आपूर्ति विभाग से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा इनमें सुधार की आवश्यकता है। इस दौरान एसडीपीओ प्रेमनाथ राम , डीसीएलआर शिवशंकर पासवान, बीडीओ मुर्शीद अंसारी,सिओ रविशंकर सिन्हा, राजस्व पदाधिकारी मो० सरवर आलम, कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार, थाना प्रभारी विजय कुमार यादव, कदवा प्रखंड प्रमुख मंटु रविदास सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post पंचायत उप चुनाव की तैयारियां पूरी, आज होगी मतदान।
Next post विभिन्न कांडों के 264 लीटर शराब किया गया नष्ट ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial