पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में 30 आवेदनों का निष्पादन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नारायणपुर पंचायत भवन में पहले चरण का अंतिम सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पूर्व से प्राप्त सभी 30 आवेदनों का निष्पादन करते हुए लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए गए। पंचायती राज पदाधिकारी सोनू गुप्ता एवं राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिविर में राशन, राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, विद्युत एवं सामाजिक कल्याण विभाग के स्टॉल लगाए गए थे। सोनू गुप्ता ने बताया कि शेष मामलों का निष्पादन भी 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। नवंबर-दिसंबर से दूसरे चरण में फिर शिविर लगाए जाएंगे। इससे ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।
More Stories
आजादी के बाद पहली बार जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, हजारों एकड़ जमीन पर होगी खेती
डेस्क (बारसोई) धरमपुर पंचायत के हाट बलरामपुर में वर्षों से जलजमाव से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने जा...
हिलता है तेगरिया का लोहे का पुल, भारी वाहनों की आवाजाही पर संकट।
डेस्क (बारसोई) कमरोल पंचायत के तेगरिया गांव में लोहे का पुल जर्जर हो चुका है। जगह-जगह जंग लगने से पुल...
पंचायतों में लगा जनसहयोग शिविर, मौके पर 140 मामलों का निष्पादन।
बारसोई प्रखंड की दासग्राम, लहगरिया और सुधानी पंचायतों में जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सुबह से ही...
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व।
मो0 काजु (फलका) चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया।...
मनिहारी पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 553/26 के प्राथमिकी अभियुक्त जयकांत कुमार को गिरफ्तार...
4-5 वर्षों से अधूरा है सिद्धना-सोनातला पुल, 12-15 किमी अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर ग्रामीण।
आबादपुर (हसन रजा) सिद्धना गांव से सोनातला को जोड़ने वाले बड़े पुल का निर्माण बीते 4-5 वर्षों से अधूरा पड़ा...
