4-5 वर्षों से अधूरा है सिद्धना-सोनातला पुल, 12-15 किमी अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर ग्रामीण।
आबादपुर (हसन रजा)
सिद्धना गांव से सोनातला को जोड़ने वाले बड़े पुल का निर्माण बीते 4-5 वर्षों से अधूरा पड़ा है। शिलान्यास के बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब प्रखंड मुख्यालय बलरामपुर जाने की दूरी कम हो जाएगी, लेकिन पुल अधूरा रहने से उम्मीदें अधूरी रह गईं।ग्रामीणों के अनुसार पुल बनने से सिद्धना के लोगों को सोनातला होते हुए बलरामपुर का सीधा रास्ता मिल जाता। अभी उन्हें 12 से 15 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। सोनातला के लोगों को भी बारसोई बाजार और रंगामटिया जाने में दूरी कम होती, जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलता।ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण बंद रहने और दोनों ओर एप्रोच सड़क नहीं बनने से पुल उपयोग में नहीं आ पा रहा है। बताया जा रहा है कि एक तरफ एप्रोच सड़क निजी जमीन पर पड़ रही है, जिसके कारण काम रुका है।ग्रामीणों ने सांसद और बलरामपुर विधायक से स्थलीय निरीक्षण कर बाधा दूर करने और पुल व एप्रोच सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है।
More Stories
आजादी के बाद पहली बार जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, हजारों एकड़ जमीन पर होगी खेती
डेस्क (बारसोई) धरमपुर पंचायत के हाट बलरामपुर में वर्षों से जलजमाव से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने जा...
हिलता है तेगरिया का लोहे का पुल, भारी वाहनों की आवाजाही पर संकट।
डेस्क (बारसोई) कमरोल पंचायत के तेगरिया गांव में लोहे का पुल जर्जर हो चुका है। जगह-जगह जंग लगने से पुल...
पंचायतों में लगा जनसहयोग शिविर, मौके पर 140 मामलों का निष्पादन।
बारसोई प्रखंड की दासग्राम, लहगरिया और सुधानी पंचायतों में जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सुबह से ही...
पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में 30 आवेदनों का निष्पादन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नारायणपुर...
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व।
मो0 काजु (फलका) चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया।...
मनिहारी पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 553/26 के प्राथमिकी अभियुक्त जयकांत कुमार को गिरफ्तार...
