कुहासा और तेज हवा से बढ़ी ठिठुरन, रबी फसलों की निगरानी की सलाह।
डेस्क(हसनगंज)
मंगलवार को मौसम में अचानक बदलाव से ठंड बढ़ गई। सुबह से छाए कुहासे और तेज हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। मक्का और सरसों की बोआई के समय मौसम के इस उतार-चढ़ाव से किसान चिंतित हैं।किसानों का कहना है कि बोआई के इस महत्वपूर्ण समय में मौसम का बदलाव खेती के काम को प्रभावित कर सकता है। फिलहाल किसान मौसम अनुकूल होने का इंतजार कर रहे हैं।कृषि विभाग ने किसानों को रबी फसलों की नियमित निगरानी की सलाह दी है। कम तापमान से मक्का में अंकुरण और शुरुआती वृद्धि प्रभावित हो सकती है, जबकि सरसों में पाला पड़ने पर फूल और फलियों पर असर पड़ सकता है।प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीषा यादव ने किसानों से अपील की है कि खेतों में नमी बनाए रखें, जलजमाव से बचें और असामान्य लक्षण दिखने पर कृषि समन्वयक या किसान सलाहकार से संपर्क करें।
More Stories
आजादी के बाद पहली बार जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, हजारों एकड़ जमीन पर होगी खेती
डेस्क (बारसोई) धरमपुर पंचायत के हाट बलरामपुर में वर्षों से जलजमाव से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने जा...
हिलता है तेगरिया का लोहे का पुल, भारी वाहनों की आवाजाही पर संकट।
डेस्क (बारसोई) कमरोल पंचायत के तेगरिया गांव में लोहे का पुल जर्जर हो चुका है। जगह-जगह जंग लगने से पुल...
पंचायतों में लगा जनसहयोग शिविर, मौके पर 140 मामलों का निष्पादन।
बारसोई प्रखंड की दासग्राम, लहगरिया और सुधानी पंचायतों में जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सुबह से ही...
पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में 30 आवेदनों का निष्पादन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नारायणपुर...
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व।
मो0 काजु (फलका) चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया।...
मनिहारी पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 553/26 के प्राथमिकी अभियुक्त जयकांत कुमार को गिरफ्तार...
