उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व।
मो0 काजु (फलका)
चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। अहले सुबह प्रखंड के विभिन्न घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।सबसे अधिक भीड़ सोहथा दक्षिण पंचायत स्थित गुप्ता जी पोखर में रही। यहां भगवान भास्कर की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। इसके अलावा ब्लॉक परिसर पोखर, बरंडी नदी के निसुंदरा घाट, पीरमोकाम, पोठिया, भंगहा, फूलडोभी, ग्यारहिका, रहटा, मोरसंडा कमला घाट और गद्दी घाट सहित दर्जनों घाटों पर अर्घ्य दिया गया।सभी प्रमुख घाटों की साफ-सफाई और सजावट की गई थी। व्रती नए वस्त्रों में सूप लेकर घाटों पर पहुंचे। सुरक्षा को लेकर प्रमुख घाटों पर नाव और गोताखोर तैनात थे।बीडीओ सन्नी कुमार सौरभ, सीओ सौमी पोद्दार और थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव सहित पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय युवाओं ने भी व्यवस्था में सहयोग किया।
More Stories
आजादी के बाद पहली बार जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, हजारों एकड़ जमीन पर होगी खेती
डेस्क (बारसोई) धरमपुर पंचायत के हाट बलरामपुर में वर्षों से जलजमाव से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने जा...
हिलता है तेगरिया का लोहे का पुल, भारी वाहनों की आवाजाही पर संकट।
डेस्क (बारसोई) कमरोल पंचायत के तेगरिया गांव में लोहे का पुल जर्जर हो चुका है। जगह-जगह जंग लगने से पुल...
पंचायतों में लगा जनसहयोग शिविर, मौके पर 140 मामलों का निष्पादन।
बारसोई प्रखंड की दासग्राम, लहगरिया और सुधानी पंचायतों में जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सुबह से ही...
पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में 30 आवेदनों का निष्पादन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नारायणपुर...
मनिहारी पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 553/26 के प्राथमिकी अभियुक्त जयकांत कुमार को गिरफ्तार...
4-5 वर्षों से अधूरा है सिद्धना-सोनातला पुल, 12-15 किमी अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर ग्रामीण।
आबादपुर (हसन रजा) सिद्धना गांव से सोनातला को जोड़ने वाले बड़े पुल का निर्माण बीते 4-5 वर्षों से अधूरा पड़ा...
