हिलता है तेगरिया का लोहे का पुल, भारी वाहनों की आवाजाही पर संकट।
डेस्क (बारसोई)
कमरोल पंचायत के तेगरिया गांव में लोहे का पुल जर्जर हो चुका है। जगह-जगह जंग लगने से पुल कमजोर हो गया है। गुजरते समय पुल के हिलने से लोगों में हमेशा हादसे का डर बना रहता है।बिघोर हाट से कस्बा टोली होते हुए बारसोई को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का निर्माण चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार संवेदक ने बताया कि सड़क में केवल छोटे कल्वर्ट बनाए जाएंगे, पुराना लोहे का पुल वैसे ही रहेगा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।पूर्व उपमुखिया असगर अली ने कहा कि पुल की जर्जर स्थिति से बिघोर हाट से व्यापारिक सामानों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। भारी वाहनों का परिचालन नहीं हो पा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी पहल नहीं हुई। उन्होंने विधायक और सांसद से पुराना पुल हटाकर नया पुल बनाने की मांग की।पूर्व वार्ड सदस्य सुखदेव साह ने बताया कि पुल का निर्माण वर्ष 2006 में हुआ था। करीब दो दशक बाद यह पूरी तरह जर्जर हो चुका है।ग्रामीणों ने बताया कि पुल टूटने पर बिघोर हाट पहुंचने के लिए करीब पांच किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। भारी सामान पुल के एक छोर पर ही उतारना पड़ता है। ग्रामीणों ने तकनीकी जांच कराकर नए पुल के निर्माण की मांग की है।
More Stories
आजादी के बाद पहली बार जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, हजारों एकड़ जमीन पर होगी खेती
डेस्क (बारसोई) धरमपुर पंचायत के हाट बलरामपुर में वर्षों से जलजमाव से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने जा...
पंचायतों में लगा जनसहयोग शिविर, मौके पर 140 मामलों का निष्पादन।
बारसोई प्रखंड की दासग्राम, लहगरिया और सुधानी पंचायतों में जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सुबह से ही...
पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में 30 आवेदनों का निष्पादन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नारायणपुर...
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व।
मो0 काजु (फलका) चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया।...
मनिहारी पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 553/26 के प्राथमिकी अभियुक्त जयकांत कुमार को गिरफ्तार...
4-5 वर्षों से अधूरा है सिद्धना-सोनातला पुल, 12-15 किमी अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर ग्रामीण।
आबादपुर (हसन रजा) सिद्धना गांव से सोनातला को जोड़ने वाले बड़े पुल का निर्माण बीते 4-5 वर्षों से अधूरा पड़ा...
