निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश, दिसंबर 2026 तक थाना भवन हैंडओवर का अल्टीमेटम
डेस्क (हसनगंज)
कटिहार जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने हसनगंज में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और थाना भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की और कमियां मिलने पर नाराजगी जताई।डीएम ने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। सीएचसी में ओपीडी, वार्ड, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर, दवा भंडार और डॉक्टर आवास का जायजा लिया। प्लास्टर और फिनिशिंग में कमी मिलने पर संवेदक को तुरंत सुधार करने का निर्देश दिया।थाना भवन में प्रभारी कक्ष, हाजत, बैरक, रिकॉर्ड रूम, साइबर सेल और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। डीएम ने संवेदक को दिसंबर 2026 तक थाना भवन का निर्माण पूरा कर हैंडओवर करने का सख्त निर्देश दिया।उन्होंने श्रमिकों की सुरक्षा, सीएचसी परिसर में पेयजल, शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था पर भी जोर दिया। विलंब होने पर संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी।
More Stories
आजादी के बाद पहली बार जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, हजारों एकड़ जमीन पर होगी खेती
डेस्क (बारसोई) धरमपुर पंचायत के हाट बलरामपुर में वर्षों से जलजमाव से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने जा...
हिलता है तेगरिया का लोहे का पुल, भारी वाहनों की आवाजाही पर संकट।
डेस्क (बारसोई) कमरोल पंचायत के तेगरिया गांव में लोहे का पुल जर्जर हो चुका है। जगह-जगह जंग लगने से पुल...
पंचायतों में लगा जनसहयोग शिविर, मौके पर 140 मामलों का निष्पादन।
बारसोई प्रखंड की दासग्राम, लहगरिया और सुधानी पंचायतों में जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सुबह से ही...
पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में 30 आवेदनों का निष्पादन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नारायणपुर...
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व।
मो0 काजु (फलका) चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया।...
मनिहारी पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 553/26 के प्राथमिकी अभियुक्त जयकांत कुमार को गिरफ्तार...
