September 19, 2026

संतमत सत्संग का 46वां वार्षिक अधिवेशन: भव्य तैयारियां जोरों पर

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत दिलारपुर में 1 एवं 2 मार्च को होने वाले संतमत सत्संग के 46वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यालय मंत्री करण मानस ने बताया कि सत्संग आयोजन के लिए स्थानीय ग्रामवासियों के सहयोग से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम के निर्देशक श्री दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में अध्यक्ष सत्यनारायण साह व अन्य पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। सत्संग में प्रवचन, भजन-कीर्तन व आध्यात्मिक चर्चा के साथ श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति की संभावना के बीच आयोजन को लेकर उत्साह बना हुआ है।

Previous post ऑल इंडिया लोगों रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का हड़ताल
Next post दुर्लभ अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर: 1500 साल पुरानी आस्था का केंद्र
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial