November 12, 2026

जनता दरबार में 5 मामले का हुआ निष्पादन , 4 नये मामले प्रतिवेदित

Read Time:1 Minute, 5 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सरकार के दिशानिर्देश के आलोक में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर थानास्तर पर जनता दरवार प्रति शनिवार निर्धारित है।इसी कड़ी मे मनिहारी थाना परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका एवं सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार की मौजूदगी में संयुक्त जनता दरवार आहुत की गयी। शनिवार को जनता दरवार में पूर्व से लंबित चली आ रही मामलों में से पांच का ऊभय पक्षों की सहमति से निष्पादन कर दिया गया है। जबकि चार मामले विचारण के लिए प्रतिवेदित हुए। इस मौके पर पीएसआई भार्गवी, अंचल कर्मी मंटु कुमार , पीएलवी रेहाना परवीन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों से आये फरियादी एवं अन्य मौजूद थे।

Previous post बाधित बिजली के बीच छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक; छठव्रती के लिए सुरक्षा के कड़े निर्देश
Next post छठ पर्व के मद्देनजर मनिहारी में प्रशासन का अतिक्रमण मुक्त अभियान शुरू
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial