छठ पर्व के मद्देनजर मनिहारी में प्रशासन का अतिक्रमण मुक्त अभियान शुरू
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
जिला प्रशासन के निर्देश पर छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए मनिहारी के गंगा तट पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। शनिवार को जिला पदाधिकारी मनेष कुमार मिना और पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय प्रशासन को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए।रविवार को अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका ने सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार और जीआरपी थाना प्रभारी जीत नारायण हेंब्रम के साथ मिलकर गंगा किनारे अवैध रूप से संचालित दुकानों को हटाने की कड़ी हिदायत दी। प्रशासन का यह कदम छठव्रती श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, ताकि छठ पर्व के दौरान गंगा स्नान में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
