November 12, 2026

अनुमंडल क्षेत्र के सभी संस्थानों एवं कार्यालयों में धुमधाम से मनाया गया 78 वी स्वतंत्रता दिवस

Read Time:2 Minute, 11 Second

राजकिशोर यादव (बारसोई)

15 अगस्त को पूरे देश में 78 वे स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में मनाया गया। आजादी के रंग में रंगे भारतवासी तिरंगे के शान में चार चाँद लगाते नजर आए । इसी क्रम में बारसोई अनुमंडल में हर्षउल्लास माहौल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम द्वारा सर्वप्रथम अपने आवास पर झंडोत्तोलन किया। इसके उपरांत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सद्भावना मैदान में अवस्थित शहीदों के स्मारक पर माल्यार्पण किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारि ,प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीसिएलआर ,अंचलाधिकारी सहित अनुमंडल स्तर के उपस्थित गणमान्य लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजली सुमन अर्पित की। इसके उपरांत सद्भावना मैदान में झंडोत्तोलन के कार्यक्रम एवं विद्यालय से आयें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकी प्रस्तुत की। अच्छा प्रस्तुति करने वालों में मध्य विद्यालय के छात्रों ने तीसरी स्थान, दूसरा स्थान ज्योति पब्लिक स्कूल के छात्र को मिला।स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के छात्रों ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, अनुमंडलिय अस्पताल, ANM,कॉलेज, अनुमंडल के कोर्ट परिसर, बारसोई थाना में , BRC,भावन, मध्य विद्यालय बारसोई घाट, सहित, सभी, स्कूल कॉलेज, एवं कार्यालय में संस्थान के प्रधान द्वारा झंडोत्तोलन किया गया

Previous post गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक राष्ट्रीय धुन पर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया
Next post मनिहारी में गोलीबारी से मचा हड़कंप, घायल को कटिहार रेफर किया गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial