शराब तस्करी के विरुद्ध पुलिस का अभियान तेज एक तस्कर गिरफ्तार।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
कटिहार जिले के पुलिस कप्तान से प्राप्त दिशानिर्देश के आलोक मे मनिहरी पुलिस ने पूर्ण शराबबंदी की अक्षरशः अनुपालन को लेकर सघन छापेमारी अभियान चला रखी है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों सहित झारखंड की सीमा से लगी नदी मार्ग पर पर शराब तस्करी की संभावना के मद्देनजर विशेष चौकसी बरती जा रही है।रविवार से मंगलवार तक शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष रामविलास सिंह ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना पर प्राप्त निर्देश के आलोक में नदी मार्ग में महेशपुर दीयरा मे यंत्रचालित नाव पकड़ा गया।तालाशी लेने पर रविवार को 110 लीटर देशी व 58 लीटर विदेशी शराब बरामद हुये।सोमवार को भी नदीमार्ग में सघन अभियान चलाया गया। यंत्र चलितनाव महेशपुर दियरा के पास ही पकड़ा गया ,इससे 40 लीटर देशी शराब बरामद किये गये ।दोनों ही नाव सहित बरामद शराब को पुलिस जप्तकर थाने ले आयी है।इसी तरह मंगलवार को अहले सुबह केवाला पंचायत क्षेत्र में साईकिल से शराब तस्करी कर ले जा रहे तस्कर को पुलिस ने पकड़ा।इनके पास से 38 लीटर देशी शराब बरामद हुए । पकड़े गये तस्कर की पहचान चरवाहा विद्यालय क्षेत्र में रह रहे बीसू महतो के रुप मे हुई है।जबकि नदी मार्ग में शराब तस्कर भागने में सफल हो गये ।पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य बिहार मे चोरी छिपे शराब की तस्करी की शिकायतें गाहे बगाहे सामने आती रहीं हैं। पश्चिम बंगाल एवं झारखंड राज्य में शराब की बिक्री व सेवन पर प्रतिबंधित नहीं होने से यहां से शराब की तस्करी नदी मार्ग से चोरी छिपे होने का मामला पूर्व में भी प्रकाश में आया है।शराब तस्करी के विरुद्ध चलायी जा रही पुलिस की विशेष अभियान से इस गोरखधंधे मे लगे तस्करों व उनके आकांओं में हड़कंप है। इस अभियान में थानाध्यक्ष रामविलास सिंह, अपर थानाध्यक्ष विपिन कुमार, पुअनि गौतम कुमार, सहित पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही ।
