हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त करा दिया। अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी मौके पर जुटे रहे।अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की टीम पुलिस बल, दंडाधिकारियों और कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया था। एसडीपीओ विनोद कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, बीडीओ सनत कुमार तथा राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान सहित अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में अवैध रूप से बने कटरे को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की गई है। बुलडोजर पहुंचते ही कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कुछ और समय देने की मांग की। हालांकि, न्यायालय के निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी।कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदार अपनी दुकानों को टूटते देखकर भावुक हो गए। वे अपनी पीड़ा को रोक नहीं पा रहे थे। वहीं, मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने पूरी कार्रवाई को देखा। कई युवक अपने मोबाइल फोन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का वीडियो बनाते नजर आए। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के बीच प्रशासन ने कटरे को ध्वस्त कर स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया।
More Stories
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
इज्तेमा की तैयारी के बीच नवनिर्मित पंडाल में पांच हजार लोगों ने अदा की जुमे की नमाज।
मो0 काजु (फलका) प्रखंड के सालेपुर महेशपुर में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी...
