पूर्व राज्यपाल कुरेशी बोले योगी सरकार आजम खान की जान लेना चाहती है
मिजोरम के राज्यपाल रहे अजीज कुरैशी ने जेल में बंद आजम खान को लेकर बड़ा बयान दिया है । उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह आजम खान की जान लेना चाहती है ।वहीं पूर्व राज्यपाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि ठोक दो, ठोक दो, वह कहीं भी ठोक सकते हैं ।चाहे वह जेल हो, मंदिरों हो, मस्जिद हो या सड़क हो ।कुरैशी ने कहा कि दरअसल सरकार इस बात से डरी हुई है कि आजम खान अगर जेल से छूट गए तो चुनाव में परेशान करेंगे ।यह बातें पूर्व राज्यपाल ने रामपुर में एक निजी समारोह में शिरकत करते हुए कहा। ज्ञात हो कि मुरादाबाद में रविवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले के बाद अब अनुच्छेद 370 और नागरिकता कानून वापस लेने की बात की जा रही है । परंतु जो लोग यह मांग कर रहे हैं वे जानते हैं कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने का कानून है नागरिकता छीनने का नहीं ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
