April 6, 2026

संदिग्ध हर्ष फायरिंग की जांच में जूटी पुलिस ।

Read Time:1 Minute, 25 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

जख्मी किशोर से भी पूछताछ जारी

मनिहारी प्रखंड क्षेत्र की नारायणपुर पंचायत के पटनी नारायणपुर ईदगाह के पास हर्ष फायरिंग का संदीग्ध मामला प्रकाश में आया है। इस आशय की सूचना मिलते ही मनिहारी पुलिस महकमा हरकत में आयी। घटना में बौलिया में नाना के घर रह रहे 15 वर्षीय गुल फराज आलम के दाहीने पैर में सुराखनुमा जख्म है। उक्त जख्मी किशोर की ईलाज नारायणपुर के ही ग्रामीण चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार की गयी है।जिसे पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। उक्त जख्मी किशोर का इलाज पुलिस की देखरेख में मनिहरी अनुमंडल अस्पताल में करायी गयी।पुलिस जख्मी किशोर से भी घटनाक्रम की सच्चाई जानने में जूटी है। मनिहारी पुलिस एक को डिटेन कर पूछताछ कर रही थी। मामला संदीग्ध है।पुलिस जांच पड़ताल के बाद ही सच सामने आ सकेगा। खबर लिखे जाने तक परिजन की ओर से आवेदन नही मिला है।

Previous post परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी बकरीद।
Next post बाढ़ एवं सुखाड की पूर्व तैयारी को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial