April 6, 2026

कचरा निस्तारण को लेकर ई-रिक्शा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।

Read Time:2 Minute, 30 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत भवन प्रांगण में बुधवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तहत हर घर कचरा उठाव को लेकर ई-रिक्शा व ठेला वाहनों को प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुखिया रानी देवी, बीडीओ दीप्ति सुमन, बीपीआर‌ओ स्नेह नंदिनी आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त ई-रिक्शा व ठेला वाहनों को पंचायत के वार्ड के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को ठोस एवं तरल कचरा निस्तारण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम दौरान बताया गया कि सरकार आम नागरिकों के हित के लिए स्वच्छता मिशन चला रही है। जिसके तहत पंचायत के हर वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए स्वचछाग्रही को कचरा प्रबंधन के लिए ई-रिक्शा एवं कुडा़दान दिया गया, ताकि प्रत्येक वार्ड से अपशिष्ट इकट्ठा कर डब्ल्यूपीओ सेंटर पहुंचाया जा सके। बताया कचरा निस्तारण को लेकर वार्ड में प्रतिनियुक्त स्वच्छाग्रही डोर टू डोर पहुंच ई-रिक्शा के माध्यम से कचरा का उठाव करेंगे। मुखिया रानी देवी ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरा निस्तारण को सफल बनाने के लिए स्वच्छता कर्मियों की सहयोग करने की अपील की। बताया इस अभियान में स्वच्छता कर्मियों के साथ ग्रामीण की भूमिका अहम है।हर परिवार को बढ़-चढ़कर स्वच्छता कर्मियों का सहयोग करना होगा, ताकि वार्ड पंचायत स्वच्छ हो सके। मौके पर कचरा निस्तारण को लेकर ई-रिक्शा व ठेला वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पंचायत सचिव ज्योति कुमारी, वार्ड सदस्य कमरुल, आनंद महतो, मंगल महलदार, समाजसेवी गौतम कुमार, शंभू महलदार, राजेश कुमार सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Previous post पंचायत सचिव ने विद्यालयों का किया निरीक्षण ।
Next post कोढ़ा प्रखंड के छह पंचायतों में किया गया सोशल ऑडिट।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial