कोढ़ा प्रखंड के छह पंचायतों में किया गया सोशल ऑडिट।
संजय कुमार (कोढ़ा)
कोढ़ा प्रखंड के छह पंचायतों में वरीय अधिकारी के देखरेख में सोशल ऑडिट का कार्य किया गया। जिसका की बिंदुवार डाटा लेकर इस कार्य को संपन्न कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से विषहरिया, डीघरी, बिनोदपूर ,चंदवा,फुलवरिया ,बिशनपुर, पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों से संबंधित 4 योजनाओं में से मनरेगा, जनवितरण प्रणाली, लोहिया स्वक्ष बिहार अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए कार्यों का सोशल ऑडिट का कार्य किया गया। टीम लीडर मोहम्मद अकबर डिघरी, शिवशंकर बिनोदपूर, मोहम्मद रमजान चंदवा,अक्षय फूलवड़िया, मोहम्मद रकीबुल विषहरिया, ब्रह्मदेव विषणपुर के द्वारा बताया गया कि यह सोशल ऑडिट का कार्य 30 जून से आरंभ होकर 04 जुलाई तक चला एवं 05 जुलाई को जनसुनवाई का कार्य संपन्न हुआ । वहीं जनसुनवाई में मनरेगा मजदूर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप चयनित किया गया। जनसुनवाई के दौरान चंदवा पंचायत के मुखिया फारूक आजम, डिघरी पंचायत के मुखिया मोहम्मद आसिफ इकबाल ,विषहरिया पंचायत के मुखिया अभिनंदन सिंह ,उप मुखिया साह वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ शंभू सिंह वार्ड सदस्य विजय सिंह,सुनील शाह, पूर्व उप मुखिया रविंद्र कुमार सिंह, बिशनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजमल हुसैन पंचायत जन वितरण प्रणाली के दुकानदार,पीआरएस ब्रजेश झा, अरविंद कुमार यादवस्वक्षता ग्राही, व पंचायत के कई वार्ड सदस्य एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
