April 4, 2026

स्कूल बस छुटने के कारण नौवीं कक्षा की छात्र ने की खुदकुशी

Read Time:56 Second

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के एक गांव में स्कूल बस छुटने से निराश छात्र ने कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक 14 साल का राहुल सरदार कक्षा नवम में पढ़ता था। वह स्कूल जाने के लिए घर से निकल कर सड़क पर पहुंचा लेकिन उनकी बस छूट गई। वह रोते हुए घर आया और उसने घर के पीछे आम के पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। राहुल के चाचा कनिक सरदार के मुताबिक राहुल रोज स्कूल जाता था वह कभी स्कूल में अनुपस्थित नहीं रहता था। बस छूटने के कारण वह बहुत दुखी था, इसलिए उसने ऐसा कांड किया और उसकी मौत हो गई ।

Previous post समाज के सहयोग से ही होता है समाज में सेवा कार्य- राजेश
Next post महाराष्ट्र– कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज न लेने वाले को मिल रही है यह सजा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial