October 27, 2026

ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम के तहत 60 मोबाइल किया वापस।

Read Time:1 Minute, 33 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम के तहत कटिहार पुलिस ने एक बार फिर कटिहार के लोगो के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की ,कटिहार पुलिस ने कटिहार के अलग अलग थाना क्षेत्रों में लोगो के गुम हुए मोबाइल को बरामद कर सभी लोगो को सौंपा,कटिहार पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार ने कहा आज कुल 60 मोबाइल जिन लोगो का खोया था उसे तकनीकी अनुसंधान कर उसको रिकवर कर सभी लोगो को मीडिया की उपस्थिति में वापस किया गया ,इससे पहले भी कटिहार पुलिस ने 35 मोबाइल को रिकवर कर जिन लोगो का मोबाइल गुम हुआ था उन्हे सौपा था ,कटिहार पुलिस अधीक्षक ने कहा की अगर आपका मोबाइल कही भी खोता है तो नजदीकी थाना क्षेत्रों में एक आवेदन दे सकते है और पुलिस की कोशिश रहेगी उन मोबाइल को रिकवर कर आप तक पहुंचाए ,फिलहाल कटिहार में जिन साठ लोगो का मोबाइल खोया था उनके चेहरे एक बार फिर कटिहार पुलिस की करवाई से खिल उठे ।

Previous post कटिहार रेल मंडल के 9 स्टेशनों पर लगेगी अमृत भारत प्लांट — एडीआरएम
Next post तीव्र गति से आ रहे बाइक के द्वारा ठोकर लगनें से दो लोग हुआ जख्मी ‌।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial