गंगा समग्र काढ़ागोला घाट समिति के द्वारा गंगा घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम जारी।
संजय कुमार (कोढ़ा)
238 वां रविवार गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं द्वारा काढ़ागोला गंगा घाट पर स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।गंगा समग्र के जिला सहसंयोजक नवीन चौधरी बाबा ने बताया कि गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं द्वारा आज गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण स्नान घाट का जगह बदल गया जिसके लिए नए जगह पर पुनः महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाया गया।बाबा ने बताया कि गंगा एवं उनकी सहायक नदियों में कार्य करती है।गंगा नदी जो कि सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।सनातन धर्म का कोई भी कार्य बिना गंगा जल के सम्पन्न नहीं होती है।मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक हर धार्मिक अनुष्ठान में गंगा जल का विशेष महत्व है,बिना गंगा जल का कोइ भी अनुष्ठान संपन्न नहीं हो सकता है।लेकिन आज हम गंगा जैसी पवित्र नदी मैली हो रही है इसमें हम मनुष्यों का ही देन है, जिसके कारण आज गङ्गा मैया मैली हो गई है।हम सभी मनुष्यों का कर्तव्य है इसको स्वच्छ एवं निर्मल बनाने का।हमें किसी भी प्रकार का कुड़ा कचड़ा नदी में प्रवाहित नहीं करना चाहिए।जिससे नदियों का जल अविरल एवं निर्मल बनी रहे।बाबा ने बताया कि काढ़ागोला गंगा घाट एक ऐतिहासिक स्थल है यहाँ प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु स्नान पूजा करने आते हैं लेकिन यहाँ श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का सुविधा उपलब्ध नहीं करवाया गया है।गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रत्येक रविवार स्वच्छता अभियान चलती है।इस कार्यक्रम में गंगा समग्र जिला सहसंयोजक नवीन चौधरी बाबा, प्रखंड संयोजक मनोज साह, मनोज गुप्ता,मुन्ना चौधरी,जीवछ गुप्ता, रूदल मंडल, राजीव साह,टुल्लू राय, एतवारी मंडल, बिपिन भगत इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
