July 29, 2026

बारसोई गोलीकांड के पीड़ितों के परिजनों से मिले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ।

Read Time:3 Minute, 21 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बारसोई में बीते दिनों बिजली प्रदर्शन के दौरान हुए गोलीकांड में दो युवक की मौत हो गई थी। जबकि एक का इलाज जारी है। इसी को लेकर लगातार कई जनप्रतिनिधि बारसोई पहुंच कर मृतक एवं घायल के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेते हुए संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर भी अपने समर्थकों के साथ शनिवार को बारसोई पहुंचकर बीते दिनों बारसोई में बिजली प्रदर्शन के दौरान हुए गोलीकांड में दो युवक की मौत और घायल के पीड़ित परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी लेते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त किया, वहीं उन्होंने पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया कि पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि हर हाल में उन्हें न्याय मिलेगा और इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होने का भी आश्वासन दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने जिले के वरीय अधिकारियों से भी बात कर इस घटना की विस्तृत जानकारी लिया साथ ही मामले को निष्पक्ष तरीके से जांच कर पीड़ित परिजनों को मदद करने का निर्देश दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है और इस देश में सभी को अधिकार है कि वह अपनी मांगों को रख सकते हैं। मगर प्रदर्शन के दौरान हुए गोलीकांड काफी दुखद हैं उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान दो युवक की मौत हुई है जबकि एक घायल हैं । उन्होंने कहा कि दो युवक की मौत और एक घायल प्रशासन की गोली लगने से हुई है या अज्ञात युवक की गोली से हुई है दोनों ही पहलू को गंभीरता से जांच की जरूरत हैं जबकि उन्होंने कहा कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होने के बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा और जो भी दोषी हों उसके खिलाफ प्रशासन को कठोर कार्रवाई की जरूरत है और उम्मीद है कि दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव,अब्दुल कादिर, नगीना यादव, कंचन दास, अफताब आलम, अवधेश मंडल, हाजी जफर, हबीबुर रहमान, फैजान अहमद, अशहुब आजम, आले रसूल सहित कई कांग्रेस से जुड़े नेता कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Previous post जदयू के प्रखंड प्रभारी बनाए गए रईस जावेद
Next post महापौर ने एक करोड़ 30 लाख रुपए लागत की विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial