April 4, 2026

कदवा विधानसभा के जदयु संगठन प्रभारी बने रौशन अग्रवाल ।

Read Time:1 Minute, 57 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश महासचिव रौशन अग्रवाल को कदवा विधानसभा चुनाव क्षेत्र का संगठन प्रभारी मनोनीत किये जाने पर बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं कदवा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस संबंध में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शनिवार को पार्टी के पूर्व कदवा विधानसभा प्रत्याशी सूरज प्रकाश राय ने कहा कि श्री अग्रवाल पार्टी के भरोसेमंद नेता हैं। संगठन में जिम्मेदारी सौंपे जाने से पूरे कदवा विधानसभा चुनाव क्षेत्र के साथ साथ पूरे कटिहार जिले में पार्टी के साख में चौतरफा बढ़ोतरी होगी। वें पूरी ऊर्जा के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने इस मनोनयन के लिए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष समीम इकबाल को साधुवाद दिया। श्री अग्रवाल को बधाई देने वाले में पूर्व कदवा विधानसभा प्रत्याशी सूरज प्रकाश राय, पार्टी नेता ओम प्रकाश भगत, प्रमोद मालाकार, चंदन भगत, ओम ठाकुर, सुनिल शर्मा, विजय दास, मांगन मंडल, मोहम्मद अंजार एवं बारसोई प्रखंड के जदयु नेता तिलक साह, लक्ष्मण नुनिया, चंदन चौधरी, इफ्तेखार आलम, क्ष मोनू यादव सहित अन्य प्रमुख रूप से शामिल है।

Previous post जीविका दीदियों के बीच पौधे का किया गया वितरण ।
Next post रोगों से निजात दिलाने में भागीदारी हेतु ग्रामीण चिकित्सकों का हुई वैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial