October 28, 2026

नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन।

Read Time:3 Minute, 3 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

कोढ़ा प्रखंड के बिषहरिया पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय शिशिया के परिसर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस 48 वाहिनी के सहयोग एवम समन्वय से नेहरू युवा केन्द्र कटिहार (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ) के तत्वावधान मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें कि वृक्षारोपण के पश्चात पंच प्रण की शपथ दिलाते हुए मातृभूमि पर गर्व, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विरासत पर गर्व, देश की एकता की रक्षा और वीरों का सम्मान करते हुए विकसित भारत के निर्माण में प्रतिबद्धता निभाने के लिए प्रेरणा दी गई।कार्यक्रम में आइटीबीपी के जवानों का नेतृत्व कर रहे असिस्टेंट कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार सिंह ने आइटीबीपी की स्थापना एवम कार्यों का परिचय देते हुए युवाओं को प्रोत्साहित किया।उन्होंने भारत के युवाओं में विश्वास जताते हुए देश के प्रति समर्पण भाव को विकसित भारत की नींव बताया।वही कार्यक्रम का संचालन युवा स्वयंसेवक अभय कुमार ने किया।टककनेहरू युवा केंद्र कटिहार के जिला युवा अधिकारी जनक राज मीना ने मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम का सार बताते हुए मातृभूमि के वंदन को संरक्षण से जोड़ते हुए वृक्षारोपण और उनके संरक्षण की बात कही।जिला युवा अधिकारी ने असिस्टेंट कमांडेंट आईटीबीपी 48 को सम्मानित करते हुए देश के वीरों के प्रति सम्मान प्रकट किया और सभी आइटीबीपी के उपस्थित जवानों का आभार प्रकट किया। राष्ट्र गान गाकर के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में विशेष रूप से विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और अन्य शिक्षक गण, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे ब्रज मोहन यादव, बीके प्रभा ओम शांति की संचालिका, बीके अमन, समाजसेवी धनंजय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता हरि प्रसाद मंडल, बिक्रम कुमार मंडल और राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रवि कुमार, कामरूल, नंदन कुमार, स्नूअर मंसूरी इत्यादि मौजूद रहे।

Previous post डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम द्वारा जिले के 100 स्कूलों में खोला गया साबुन बैंक।
Next post शहीदों के सम्मान में उन्हें याद करते हुए भारत की प्रगति में भागीदारी बनने की ली गई शपथ ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial