पोक्सो अधिनियम पर मेगा वर्कशॉप का हुआ आयोजन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार आरक्षी अधीक्षक के समन्वय से विकास भवन स्थित सभागार कक्ष में रविवार को पोक्सो अधिनियम पर एक मेगा वर्कशॉप का आयोजन किया गया।आयोजन के सफल संचालन में पॉक्सो एडीजे राजीव रंजन रमन द्वारा पॉक्सो अधिनियम पर विस्तृत रूप जानकारी दी गई। वही आयोजन के क्रम में पॉक्सो एडीजे समरेंद्र गांधी द्वारा पोक्सो अधिनियम पर प्रकाश डालते हुए प्रपत्र ए एवं बी को भरने के बारे में कई जानकारी दी गई। इस कर्म में आयोजन को आगे बढ़ाते हुए राम मनोहर चौधरी,प्रधान दंडाधिकारी किशोर न्याय बोर्ड द्वारा भी पोक्सो अधिनियम पर प्रकाश डाला गया।डीएलएसए सचिव एडीजे अनिल कुमार राम ने कहा कि पोक्सो अधिनियम पर जानकारी दी गई तथा पीड़िता के गोपनीयता बनाए रखने के संदर्भ में भी जानकारी दी गई।विजय कुमार झा अध्यक्ष अधिवक्ता संघ कटिहार के द्वारा भी पोक्सो अधिनियम पर जानकारी दी गई। आरक्षी अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने पोक्सो अधिनियम पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। संवेदीकरण को आगे बढ़ाते हुए माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हेमंत कुमार त्रिपाठी द्वारा भी पोक्सो अधिनियम पर जानकारी देते हुए तथा इनसे जुड़े कानून पर विस्तृत रूप चर्चा किया गया तथा बालकों एवं पीड़िताओं के आयु निर्धारण करने पर भी बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की भूमिका को समझाया गया।इस संवेदीकरण के समापन पर पुलिस पदाधिकारियों द्वारा पूछे गए सवाल का विधिवत रूप जवाब दिया गया।इस अवसर पर श्री ऋषिकांत प्रधान न्यायधीश सहित एडीजे अविनाश शर्मा, एडीजे आनंद कुमार श्रीवास्तव, सत्यनारायण लाल सहंजी, रंजीत प्रसाद, सीजेएम अनंत कुमार, एसीजेएम तेज प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार मालवीय,बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार,सदस्य प्रवीण कुमार झा,रोशन कुमार,जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक अखिलेश शर्मा,सीपीओ सुधीर कुमार सहित सभी न्यायिक दंडाधिकारी, कटिहार एवं पुलिस पदाधिकारीगण, लोक अभियोजकगणआदि ने भाग लिया।
