April 6, 2026

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया क्षेत्र भ्रमण ।

Read Time:4 Minute, 47 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 9 अगस्त 2023 से प्रारंभ किए गए “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार प्रखंड अंतर्गत सिरनिया पश्चिम पंचायत के हफलागंज तथा गरभैली पंचायत के प्राणपुर संथाली टोला का भ्रमण किया। स्वतंत्रता सेनानी ,देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवान,व सेवानिवृत्ति सैनिक तथा पुलिस के आंगन की पवित्र मिट्टी को शीश नवाते हुए एकत्र कियाl इस कार्यक्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो,पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री निखिल कुमार चौधरी, कैलाश सिंह, गोविंद अधिकारी, प्रफुल्ल रंजन वर्मा, वीरेंद्र यादव,धर्म नाथ तिवारी, प्रेम प्रकाश ,मनोज सरकार ,कटिहार ग्रामीण मंडल के भाजपा अध्यक्ष अजय दास ,मुकेश पासवान, अरविंद पोद्दार, पंकज कुमार दास, मुकेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर जायसवाल, गुन्नू झा, शंकर पासवान, राजेश वर्णवाल ,अमर कुमार दास, राजकुमार शर्मा, सुधीर पासवान, सुरेश गोस्वामी, के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थेl पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने हफलागंज में स्वतंत्रता सेनानी अनिरुद्ध प्रताप दास, अनंत प्रसाद दास, संतलाल भगत, सच्चिदानंद साह उर्फ उचित शाह, परमानंद मंडल उर्फ जानकी मंगल, आनंदी साह, किशन साह, रामप्रसाद पोद्दार, कमलेश्वरी मंडल, जगत चंद्र साह ,बीरबल साह, मोहन पासवान, गुणी पासवान, मगन पासवान तथा गरभैली पंचायत के सेवानिवृत पुलिस अधिकारी विजय सोरेन के आंगन की पवित्र मिट्टी का कलश कटिहार ग्रामीण मंडल भाजपा अध्यक्ष अजय दास से प्राप्त कियाl इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत छोड़ो अभियान की वर्षगांठ 9 अगस्त से की गई है। इस अभियान के तहत अलग-अलग राज्यों से 7500 कलशो में पवित्र मिट्टी लाई जाएगी। जिसका उपयोग दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बनी अमृत वाटिका को विकसित करने के लिए किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त दिल्ली में एक शीलाफलकम भी स्थापित की जाएगी, जिस पर देश के शहीदों का नाम अंकित होगा। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने बताया देश की आजादी के लिए हमारे वीर सैनिकों ने बड़ी संख्या में अपनी कुर्बानी दी है। जिनमें से कुछ स्वतंत्रता सेनानी तो ऐसे हैं जिनके संबंध में देश के लोगों को कुछ भी मालूम नहीं है ।उनकी कुर्बानी के बारे में कोई नहीं जानता। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा। उन्होंने कहा भारत को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं और आजादी के 75 में वर्ष के उपलक्ष में प्रधानमंत्री जी ने अमृत महोत्सव के समापन के लिए इस कार्यक्रम को प्रारंभ किया है।जिसे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे उत्साह व एकजुटता के साथ सफल बना रहे।

Previous post बजरंगबली प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा।
Next post शवदाह गृह के निर्माण स्थल का पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial