April 6, 2026

प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में सुखा राशन का किया गया वितरण

Read Time:1 Minute, 42 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 115 ब्रह्मचारी टोला, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 55 हथियादियरा उत्तर पश्चिम, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 56 हथियादियरा अंसारी टोला व आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 143 हथियादियरा बीच टोला में कुपोषित, अति कुपोषित बच्चों के साथ गर्भवती व धात्री महिलाओं को टेक होम राशन तहत टीएचआर का वितरण किया गया। इस संदर्भ में आंगनवाड़ी सेविका ने बताया कि आईसीडीएस तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र में लाभुकों के बीच सुखा राशन का वितरण किया गया। जिसमें गर्भवती व धात्री महिलाओं को 2 किलो चावल उसके अनुपात दाल सोयाबीन मसाला आदि का वितरण किया गया। साथ ही कुपोषित को उसके अनुपात दाल सोयाबीन व मसाला का वितरण किया गया। मौके पर सेविका ने बताई की आईसीडीएस के तहत टीएचआर वितरण से क्षेत्र के कुपोषित अति कुपोषित बच्चों के साथ गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को बेहतर पोषण हेतु सहयोग मिलता है। जिससे कि बच्चा या महिलाओं को कुपोषित होने से सुरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर दर्जनों लाभार्थीगण रहें।

Previous post शवदाह गृह के निर्माण स्थल का पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण ।
Next post जिला विधिक सहायता समिति की हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial