April 6, 2026

आपसी सहमति के बाद फुटबॉल खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ।

Read Time:2 Minute, 47 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डडंखोरा प्रखंड अंतर्गत हरि सुंदर मध्य विद्यालय डुमरिया के खेल मैदान में भवन निर्माण विभाग द्वारा फुटबॉल खेल स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति 2021 में दी गई लेकिन कुछ ग्रामीणों के खेल मैदान की भूमि एवं गांव के लोगों के लिए सड़क निर्माण आदि से संबंधित आरोप को लेकर कार्य बाधित रहा। कार्य को पुनःचालू करने को लेकर प्रशासनिक पहल की शुरुआत की गई। जिसमें प्रशासन ,ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सहमति हुई और विवाद समाप्त करते हुए काम को चालू कराया गया। राजस्व अधिकारी चंदन कुमार प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तथा पुलिस बलों के साथ निर्माणस्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों का पक्ष को सुनकर और  समझा-बुझाकर आपसी सहमति के साथ बाधित निर्माण कार्य को फिर से शुरु करवाया। अंचल पदाधिकारी ने बताया कि भू-विवाद के कारण स्टेडियम  निर्माण कार्य बाधित था।मामले को लेकर कुछ दिन पहले अंचल अमीन से मापी कराकर बिहार सरकार की भूमि चिह्नित कर दिया गया था।लेकिन निर्माण एजेंसी जब काम शुरु करने आई तो पुनः ग्रामीणों ने कार्य को रोक दिया।एजेंसी ने मामले को लेकर जिला पदाधिकारी को सूचना दी।जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन के साथ निर्माणस्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों का पक्ष सुना और समझा-बुझाकर सहमति के आधार पर कार्य प्रारंभ के लिए भूमि चिह्नित कर दिया गया।उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में अब कोई गतिरोध नहीं रहा है।मौके पर एसआई रंजीत कुमार,एएसआई सत्येन्द्र रविदास,भवन निर्माण निगम के कनीय अभियंता मो.शाहंशाह आलम,प्रभारी अंचल निरीक्षक मो.एहसान अली,संवेदक ओम साई कंस्ट्रक्शन के कर्मी सहित दर्जनों स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous post जिला विधिक सहायता समिति की हुई बैठक ।
Next post प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर उन्नीस सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल जारी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial