April 6, 2026

प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर उन्नीस सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल जारी।

Read Time:1 Minute, 42 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ ने उन्नीस सूत्री मांगों को लेकर 16 अगस्त से 31 अगस्त तक सरकारी कार्यों के वहिष्कार करते हुए हड़ताल का आह्वान किया है।प्रखंड स्तर पर भी इस हड़ताल का प्रभाव दिखने लगा है । मनिहारी प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष रामजी यादव और उपाध्यक्ष पिन्टू यादव ने बताया कि बिहार प्रदेश महासंघ द्वारा निर्धारित तिथि 22 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय एवं 29 अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से चट्टानी एकता का प्रदर्शन करते हुए सरकार से उनकी जायज मांगों के लिए दवाब बनाया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि उनकी मांगों में केन्द्र सरकार से 15वे वित्त आयोग की अनुसंशा पर मिलनेवाली राशि सभी पंचायतों को उपलब्ध कराने, पंचायत प्रतिनिधियों के भत्ते में वृद्धि किये जाने, मुखिया के जानमाल की सुरक्षा की गारंटी सहित उन्हें सुरक्षा के लिए हथियार रखने की अनुज्ञप्ति दिये जाने, आपराधिक घटनाओं में जन प्रतिनिधियों की मौत पर उनके आश्रितों को पचास लाख रुपरे मुआवजा दिये जाने की मांगे प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Previous post आपसी सहमति के बाद फुटबॉल खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ।
Next post 19 सूत्री माँगो को लेकर मुखिया संघ ने किया प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना-प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial