April 6, 2026

आपसी सहमति से छः पुराने मामले का जनता दरबार में किया निष्पादन ।

Read Time:1 Minute, 16 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

भूमि विवाद के त्वरित निष्पादन को लेकर प्रत्येक शनिवार को राजस्व पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की संयुक्त नेतृत्व में जनता दरवार का आयोजन सरकारी दिशानिर्देश के आलोक मे किया जाना है। इसी कड़ी मे शनिवार को मनिहारी थाना परिसर मे जनता दरवार का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या मे प्रखंड क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्र के फरियादी भूमि विवाद के निपटारे के लिए थाना परिसर में जुटे थे। शनिवार को 4 नये मामले विचारण के लिए प्रतिवेदित हुए। राजस्व पदाधिकारी विवेक आनंद ने जानकारी दी कि पूर्व से विचारण के लिए चली आ रही 9 मे से 6 मामलों का उभय पक्षों की सहमति से निपटारे किये गये।इस मौके पर एस आई रंजय सिंह,प्रशिक्षु एस आई सद्दाम हुसैन,मंटु रजक व अन्य संबंधित मौजूद थे।

Previous post फुटबाल लीग मैच में चौथे दिन अररिया की टीम विजई।
Next post रक्षाबंधन पर्व के दिन भी विद्यालय में विद्यार्थी रहे मौजूद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial