विद्यालय में बच्चों की उपस्थित रही कम ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
शिक्षा विभाग द्वारा रक्षाबंधन के त्योहार पर सभी राजकीय , राजकीयकृत , प्रारंभिक एवं माध्यमिक , उच्च माध्यमिक विद्यालय में अवकाश की व्यवस्था होती थी। शिक्षा विभाग के निदेशक ने 29 अगस्त 2023 को एक आदेश पारित कर सभी सरकारी विद्यालय में रक्षाबंधन के अवकाश को रद्द कर दिया। रक्षाबंधन के अवकाश को रद्द करने का फरमान आते ही शिक्षक व शिक्षिकाएं आनन फानन में विद्यालय की ओर भागे लेकिन विद्यालय पूरी तरह सुनसान मिला। नाम का विद्यालय खुला हुआ था जबकि बच्चों की उपस्थिति नहीं के बराबर रही। हालांकि शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यालय पहुंच गए लेकिन सरकार का यह फरमान खानापूर्ति बन कर रह गया। विद्यालय में जब पढ़ने वाला बच्चे ही नहीं पहुंचे तो पढ़ने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति कोई काम की नहीं रही । प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति लगभग समान सी रही हैं। कोई विद्यालय में तीन बच्चे तो किसी विद्यालय में 5 बच्चे की उपस्थिति देखी गई। उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गा स्थान डंडखोरा में 29 बच्चे विद्यार्थी की उपस्थिति हुई ।जबकि 735 नामांकित विद्यार्थी हैं। प्रखंड क्षेत्र में प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक के 56 विद्यालय है।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
