भूमापी सीमांकन कर मामला को सूलझाया।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी नगर प्रशासन द्वारा 45 लाख रुपये की लागत से ए एन एम प्रशिक्षण स्कुल के पास रैन बसेरा का निर्माण कराया जा रहा है। नगर कार्यपालक पदाधिकारी “डॉ० रणधीर लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चिन्हित भूमि की अमीन द्वारा पैमाइश व सीमांकन के बाद वर्णित भूमि की धेराबंदी की जा रही थी। इस पर निर्माण कार्य के लिए चिन्हित भूमि की पैमाइश को लेकर बगल के रैयतों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी कि उनकी भूमि के भाग का अतिक्रमणकर लिया गया है। तत्काल शिकायतकर्ता की शिकायत का संज्ञान लेते हुए कार्य निलंबित रखते हुए उनके शिकायत के आलोक मे पुनः उक्त सरकारी भू खंड की पैमाइश करायी गयी जिसमें शिकायतकर्ता की भूमि का कोई अतिक्रमण नही हुआ है । पैमाइश के दौरान चूक के चलते दुसरे रैयत की भूमि की आंशिक भाग पर गड़े पांच पीलर लग गये थे ,जो तत्काल हटा लिये गये हैं। जानकारी दी कि 45 डेसिमिल सरकारी भूमि पर नगर पंचायत मनिहारी द्वारा अनुमंडल अस्पताल के पास रैन बसेरा निर्माण की योजना प्रगति पर है।इसके बन जाने से इस ग्रामीण क्षेत्र के सुदूरवर्ती अंचलों से ईलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल आनेवाले मरीजों के तिमारदारों को आश्रय मिल सकेगा।उन्होने कहा कि कुछ नीजी स्वार्थ की पूर्ति न होता देख इस तरह की भ्रामक खबर के माध्यम से लोगों मे भ्रांति फैलायी गयी कि नगर प्रशासन द्वारा रैयती जमीन पर बलपूर्वक सरकारी भवन खड़ी की जा रही है ,जो तथ्यों से परे, समाज में विभेदकारी है।उन्होंने संवाद प्रेषण मे शब्दों की मर्यादा व शालीनता का भी ध्यान रखने का आग्रह संवंधित से किया है।
More Stories
मनिहारी गंगातट पर कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन, विधायक और संत सत्यप्रकाश बाबा ने फीता काटकर किया शुभारंभ
मनिहारी ( रतन कुमार ओझा) सावन माह में गंगाजल भरने के लिए मनिहारी गंगातट पहुंचने वाले हजारों कांवरियों की सुविधा...
संतों के सम्मान में विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने किया सद्बुद्धि हवन, सनातन संस्कृति की गरिमा बचाने का संकल्प
( डेस्क |कटिहार ) विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल, कटिहार के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय सार्वजनिक दुर्गा स्थान पर "सद्बुद्धि...
महानंदा के कटाव से मायामारी गांव में दहशत, विधायक मनोहर प्रसाद ने किया निरीक्षण, जल्द कार्रवाई का भरोसा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत के मायामारी गांव में महानंदा नदी के लगातार हो रहे कटाव...
काफी हंगामादार रही प्रखंड सूत्रीय बैठक
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में बुधवार को बीस सूत्री की सामान्य बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता...
सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक विभिन्न एजेंडा पर लगी मुहर
(डेस्क| बारसोई) बारसोई नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बिमला देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित...
अनुशासनहीनता के आरोप में लोजपा(रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष निष्कासित
बलरामपुर (डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने संगठन में बढ़ती अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए पार्टी विरोधी बयान देने...
