श्रावणी मेले को लेकर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारियां तेज, सीओ-थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
श्रावणी मेले के मद्देनजर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंचलाधिकारी चंदन कुमार और थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश यादव सहित अन्य कर्मचारीयों ने गुरुवार को गंगातट का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी ने बेतरतीब ढंग से दुकान लगा रहे दुकानदारों को प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने की हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित स्थल के बाहर अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अंचलाधिकारी ने कहा कि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगास्नान के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में स्नान घाटों और आवागमन मार्गों को बाधारहित रखना प्राथमिकता है। इसके लिए साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन और अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रशासन ने सभी दुकानदारों से सहयोग कर व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
मधुमक्खियों का आतंक, कई लोगों को काटने के बाद अनुमंडल अस्पताल में कराया गया इलाज
बारसोई( मो0 सनाउल्लाह) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवा पंचायत के बासगांव समेत आसपास के इलाकों में इन दिनों मधुमक्खियों के आतंक...
कटिहार में रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन, 21 हजार रुपये मानदेय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
( बारसोई । मो0 सनाउल्लाह ) बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर सोमवार को कटिहार समाहरणालय के समक्ष...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
