संतों के सम्मान में विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने किया सद्बुद्धि हवन, सनातन संस्कृति की गरिमा बचाने का संकल्प
( डेस्क |कटिहार )
विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल, कटिहार के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय सार्वजनिक दुर्गा स्थान पर “सद्बुद्धि हवन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संत समाज एवं राम भक्तों की वेशभूषा के कथित अपमान के विरोध में शांतिपूर्ण रूप से भाव व्यक्त करना और समाज में संतों के प्रति सम्मान तथा सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश देना था।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन सम्पन्न हुआ। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, राम भक्तों और सनातन समाज के लोगों ने भाग लेकर संत समाज के सम्मान, सामाजिक सद्भाव एवं सनातन धर्म की गरिमा की रक्षा का संकल्प लिया।प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिश सिंह ने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति का आधार है। उनके सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है। विहिप जिला सह मंत्री प्रीतम प्रताप सिंह ने कहा कि हवन का उद्देश्य समाज को सकारात्मक संदेश देना और संतों के प्रति मर्यादा की भावना को सुदृढ़ करना है। बजरंग दल जिला संयोजक राणा सोनी ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर बल दिया। अंत में सभी ने ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
मधुमक्खियों का आतंक, कई लोगों को काटने के बाद अनुमंडल अस्पताल में कराया गया इलाज
बारसोई( मो0 सनाउल्लाह) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवा पंचायत के बासगांव समेत आसपास के इलाकों में इन दिनों मधुमक्खियों के आतंक...
कटिहार में रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन, 21 हजार रुपये मानदेय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
( बारसोई । मो0 सनाउल्लाह ) बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर सोमवार को कटिहार समाहरणालय के समक्ष...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
