मनिहारी गंगातट पर कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन, विधायक और संत सत्यप्रकाश बाबा ने फीता काटकर किया शुभारंभ
मनिहारी ( रतन कुमार ओझा)
सावन माह में गंगाजल भरने के लिए मनिहारी गंगातट पहुंचने वाले हजारों कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर मुख्य पार्षद लाखो यादव के प्रयासों से कांवरिया सेवा शिविर तैयार किया गया है। रविवार को अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध संत सत्यप्रकाश बाबा और स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सेवा शिविर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद संत सत्यप्रकाश बाबा ने शिविर का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली और इसे श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी पहल बताया। उन्होंने कहा कि मनिहारी गंगातट का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। सावन में सीमांचल सहित पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में शिवभक्त यहां पहुंचते हैं। ऐसे में विश्राम, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए सेवा शिविर की स्थापना सराहनीय कदम है।इस अवसर पर गंगास्नान करने आए श्रद्धालुओं और कांवरियों ने नगर प्रशासन और मुख्य पार्षद लाखो यादव के प्रयासों की सराहना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि सेवा शिविर से यात्रा के दौरान विश्राम और सुविधाएं मिलने में काफी सहूलियत होगी।मुख्य पार्षद लाखो यादव ने बताया कि शिविर में विश्राम के साथ स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नगर पंचायत द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। मौके पर एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, बीडीओ सनत कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कांवरियों के बीच फल, खीर, हलवा, शर्बत और पानी का वितरण भी किया गया।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
मधुमक्खियों का आतंक, कई लोगों को काटने के बाद अनुमंडल अस्पताल में कराया गया इलाज
बारसोई( मो0 सनाउल्लाह) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवा पंचायत के बासगांव समेत आसपास के इलाकों में इन दिनों मधुमक्खियों के आतंक...
कटिहार में रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन, 21 हजार रुपये मानदेय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
( बारसोई । मो0 सनाउल्लाह ) बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर सोमवार को कटिहार समाहरणालय के समक्ष...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
