गुरु पूर्णिमा पर मनिहारी के महर्षि मेही आश्रम में भंडारा, श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया पर्व
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी स्थित महर्षि मेही आश्रम में श्रद्धा और भक्ति के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में सत्संग प्रेमियों और श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुंचकर गुरु का स्मरण किया, ध्यान-भजन में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।आश्रम की स्थापना वर्ष 1936 में हुई थी। यहां प्रतिदिन सुबह-शाम ध्यान, स्तुति और विनती का आयोजन होता है। वर्षों से आश्रम में रह रहे साधु दशरथ दास ने बताया कि वे सेवा-भाव के साथ गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं और लोगों को आध्यात्मिक जीवन का संदेश देते हैं।आश्रम सदस्य बालेश्वर यादव ने कहा कि गंगा किनारे स्थित होने से आश्रम की प्राकृतिक सुंदरता और बढ़ जाती है। यहां आने से मन को शांति मिलती है। सीमांचल के विभिन्न जिलों के अलावा नेपाल से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।भंडारे में अखिलेश यादव ने गुरु महिमा बताकर प्रसाद वितरित किया। इस दौरान अशोक यादव, शंकर मंडल, कैलाश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
मधुमक्खियों का आतंक, कई लोगों को काटने के बाद अनुमंडल अस्पताल में कराया गया इलाज
बारसोई( मो0 सनाउल्लाह) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवा पंचायत के बासगांव समेत आसपास के इलाकों में इन दिनों मधुमक्खियों के आतंक...
कटिहार में रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन, 21 हजार रुपये मानदेय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
( बारसोई । मो0 सनाउल्लाह ) बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर सोमवार को कटिहार समाहरणालय के समक्ष...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
