अनुशासनहीनता के आरोप में लोजपा(रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष निष्कासित
बलरामपुर (डेस्क)
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने संगठन में बढ़ती अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए पार्टी विरोधी बयान देने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि अब पार्टी की आधिकारिक लाइन से अलग बयानबाजी, नेतृत्व पर सार्वजनिक टिप्पणी या सोशल मीडिया के जरिए संगठन की छवि खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पिछले कुछ समय से कई नेता सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर पार्टी के फैसलों और नेतृत्व के खिलाफ बयान देकर संगठन के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहे हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए अब अनुशासन लागू करने की कवायद तेज कर दी गई है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)के जिला अध्यक्ष संगीता देवी ने पत्र जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कटिहार जिले के जिला उपाध्यक्ष चंदन कुमार बच्चन को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की नीतियों के विरुद्ध कार्य करने और संगठन की छवि धूमिल करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।जिला अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि चंदन कुमार बच्चन लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। उनके आचरण से कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जा रहा था और पार्टी की साख को नुकसान पहुंच रहा था।आदेश में स्पष्ट किया गया कि उन्हें तत्काल प्रभाव से जिला उपाध्यक्ष पद से हटाने के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित किया जाता है। अब वे पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे और न ही पार्टी के नाम का उपयोग कर सकेंगे।पार्टी नेताओं का कहना है कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है। पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस निर्णय के बाद प्रखंड और जिला इकाई में भी नेतृत्व के फैसले की सराहना की जा रही है।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
