काफी हंगामादार रही प्रखंड सूत्रीय बैठक
(डेस्क | बारसोई)
बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में बुधवार को बीस सूत्री की सामान्य बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष पंचानंद झा ने किया. बैठक काफी हंगामेदार रही. बैठक में कई विभाग के योजनाओं पर चर्चा की गई. साथ ही सदस्यों द्वारा कई अधिकारियों के कार्यशैली पर सवाल भी उठाए गए. सदस्यों ने कहा कि बैठक में लिए गए प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. कई अधिकारी भी बैठक में शामिल होने नहीं आते हैं. ऐसे में बैठक का क्या औचित्य है.बैठक में लिए गए प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं किया जाएगा तो वे लोग आगे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं बीस सूत्री मंत्री से करेंगे. इधर बैठक में बीस सूत्री सदस्य आनंद मोहन ने विभिन्न विभागों के समस्याओं को उजागर करते हुए बताया कि महिशाल पंचायत अंतर्गत प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल विश्वदिघी में वर्ष 2017 में करोड़ों की लागत से छात्रावास बनकर तैयार हुआ लेकिन दस वर्ष होने को चले हैं लेकिन अभी तक विद्यालय को हैंडोवर नहीं किया गया नाही उसमें सूचना पट्ट लगाया गया है कि किस विभाग से बनाया गया है. वही कमरा पंचायत में कचरा प्रबंधन भवन निर्माण में बिना शौचालय निर्माण, लाइट तथा पंखा लगाए ही राशि का निकासी कर लिया गया.वही महिशाल से वीरनगर तक के सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने के 1 वर्ष हो जाने के बावजूद सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया. वही आंगनवाड़ी सेविकाओं से अवैधु वसुली का भी मामला प्रमुखता से उठाया गया. बैठक में बीस सूत्री उपाध्यक्ष कमल चंद्र दास, सदस्य मानिक चंद्र दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार सिंह,अंचल अधिकारी अंशु आयुष, राहुल गुप्ता, सहित कई विभागों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे.
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
