पैसे के लेन-देन में दो पक्षों की हिंसक झड़प में एक की मौत।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बौलिया मदरसा टोला में एक आवासीय भूखंड को लेकर खरीदार व विक्रेता के बीच ऊभड़े विवाद ने हिंसक रुप ले लिया।दो पक्षों के बीच हुई झड़प में बौलिया मदरसा टोला निवासी अब्दुस सलाम ऊर्फ लाल की मौत तेज धारदार हथियार से कर दी गयी। मृतक की पत्नी अर्जिदा खातून ने मनिहारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उनके पति द्वारा जमीन विक्रेता मो. अंसार को उनकी खरीदी भूमि का पैमाईश कराकर सीमांकन के लिए ईल्तजा की जाती थी।लेकिन मो अंसार बहाने बनाकर टालमटोल करता था। अन्ततः बुधवार को भूमि की पैमाईश के साथ सीमांकन का कार्य भी हो गया लेकिन इसी दौरान दोनो के बीच पैसे को लेकर तीखी नोकझोक भी हुई। बतौर पंचायत में भी तीखी झड़प हुई।जहां पूर्व से हरवे हथियार से लैश मो अंसार और उनके परिजनों ने उनके पति अब्दुस सलाम ऊर्फ लाल की तेज धारदार भाला घोंपकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। ग्रामीणों की मदद से अनुमंडल अस्पताल मनिहारी लाया गया ,जहां चिकिस्कों ने अब्दुस सलाम को मृत घोषित कर दिया।इस घटना में उनके अन्य परिजनों के जख्मी होने की शिकायत की है। मनिहारी थाना के एस आई गौतम कुमार ने अर्जुदा खातून का ब्यान कलम बद्ध करने के बाद आरोपी मो. अंसार और उनकी बेगम को अनूमंडल अस्पताल से हिरासत में ले लिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने इस घटना में शामिल दो आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि शेष की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। श्री मनोज कुमार ने कहा कि भूमी विवाद मामले को लेकर हर शनिवार थाने में जनता दरबार आयोजित की जाती है और जनप्रतिनिधियों को इस मामले में जागरूक करने की जरूरत है ताकि आगे कोई बड़ी घटना न हो सके।
