October 28, 2026

स्वच्छता पखवाड़ा में प्रभात फेरी का हुआ आयोजन ।

Read Time:2 Minute, 9 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने सोमवार को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत रेल कर्मचारी एवं रेल उपभोक्ताओं के बीच साफ सफाई की जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी रेलवे अधिकारीगण, कर्मचारीगण और मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन व कल्याण संगठन के पदाधिकारी एवं स्कॉट और गाइड ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रभात फेरी की शुरुआत मंडल में प्रबंधक कार्यालय प्रारंभ से हुई और कटिहार जंक्शन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन के साथ समाप्त हुआ। गौरतलब है कि रेल मंत्रालय 16 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है। इस वर्ष एसएचएस की गतिविधियों को भारतीय रेलवे के स्वच्छता पकवाड़ा कार्यक्रम के साथ एकीकृत किया गया है। इस संबंध में कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के लिए पखवारे के दौरान स्वच्छ रेलगाड़ी , स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ आहार और स्वच्छ ट्रैक आदि जैसी गतिविधियों के लिए समर्पित दिवस निर्धारित किए गए हैं।पीए सिस्टम के माध्यम से लोगों को जैव शौचालय के उपयोग, एकल उपयोग प्लास्टिक से बचने और स्वच्छता की आदतों को अपनाने के लिए डिजिटल मीडिया व सार्वजनिक घोषणा के द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की भी योजना है।

Previous post त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों ने की बैठक ।
Next post फणीश्वर नाथ रेणु की बेटी कविता रॉय की तीसरी पुण्य तिथि मनाई ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial