May 26, 2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का महिला मोर्चा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया अभिनंदन।

Read Time:3 Minute, 26 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश नेतृत्व द्वारा केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पास किये जाने को लेकर बिहार सहित कटिहार भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना झा के नेतृत्व में कटिहार अतिथि गृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया। जिसमें महिला मोर्चा द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित उनकी टीम ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून को लेकर खुशी जाहिर किया एवं केंद्र सरकार का अभिनंदन कर इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप से मनोज राय शामिल हुए। उन्होंने प्लीज कांफ्रेंस के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विशेष सत्र बुलाकर संसद की पटल पर ‘महिला आरक्षण बिल’ पेश किया गया है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिलाओं को उनका हक दिलाने और उन्हें सशक्त करने की पहल करते आई है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज 27 सालों बाद जब पूरा देश इसके पक्ष में है, तो बहती गंगा में हाथ धोने के लिए घमंडिया गठबंधन और उसमें शामिल तमाम दल क्रेडिट लेने की होड़ में सबसे आगे खड़े हैं, लेकिन वो ये भूल रहे हैं कि महिलाओं के हित में लाये गए इस बिल का सबसे कड़ा और असंसदीय तरीके से विरोध उनलोगों ने ही किया था। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना जाने प्रिंस कौन प्रिंस कर महिला आरक्षण को लेकर कहां की नारीशक्ति के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने वाले ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ बिल के लोकसभा में पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी सांसदों का अभिनंदन।यह बिल महिला सबलीकरण संकल्प के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हमारी सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है। यह बिल समस्त नारीशक्ति की आवाज़ बनेगी। इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल भाजपा जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार , महिला मोर्चा जिला महामंत्री पूनम सिंह, चांदनी देवी, नेहा किरण,नीलू शाह, भारती देवी, गीता देवी, श्वेता राय ,आभा कुमारी, नीलम कुमारी, रीना तिवारी, अर्चना देवी, नेहा किरण ,नीतू पासवान, पुष्पा कुमारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post लोकसभा में नारी शक्ति वंदनीय अधिनियम पेश ओर पारित एतिहासिक कार्य– सीमा झा
Next post मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम किया गया आयोजित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial