May 26, 2026

नीतीश के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ रहा बिहार— रौशन अग्रवाल ।

Read Time:3 Minute, 34 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रौशन अग्रवाल ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही आज बिहार में निर्माण और विकास कार्य तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरगामी सोच के कारण बिहार में कई कार्यक्रम एवं योजनाओं को क्रियान्वित किया गया। जिसका अनुसरण केंद्र सरकार भी कर रही है। उसी का परिणाम है कि केंद्र सरकार ने संसद में महिला आरक्षण बिल पास किया। जबकि सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए बिहार में कई ऐसे कार्यक्रम एवं योजनाओं को लागू कर क्रियान्वित किया जिससे कि बिहार में महिला सशक्तिकरण काफी मजबूत हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के क्रियाकलापों को देखते हुए ही केंद्र के साथ-साथ कई अन्य राज्य भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों एवं योजनाओं को लागू कर रही है। बिहार मॉडल आज देश के लिए अनुकरणीय बन गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बिहार जैसे अत्यंत पिछड़े राज्य में अपने बेहतर शासन और सुशासन के बदौलत विकास कार्यों के जाल बिछा दिए हैं। बिहार में सर्वांगीण विकास कार्य हुए। राजधानी पटना आज सभी जिला से जुड़ गया है। छ घंटे में आप बिहार के किसी भी कोने से राजधानी पटना पहुंच सकते है बिहार के सभी गांव की गली नाले पगडंडी सबका पक्कीकरण हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अठारह वर्षों के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए सरकारी नौकरियों में और पंचायत, नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया। विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड बनवाया। जनता की चिकित्सा सेवा के लिए अस्पतालों का निर्माण और चिकित्सकों की बहाली की। सात निश्चय पार्ट वन एवं पार्ट 2, जल जीवन हरियाली, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन, पूर्ण शराबबंदी जैसे कानूनों को लागू कर बिहार की आवाम को सुख चैन से जीवन यापन बिताने का अवसर प्रदान किया। किसानों युवाओं और महिलाओं के लिए कई ऐसे विकास कार्य हुआ जिसका की अनुसरण देश के आज कई अन्य राज्य भी करने लगे हैं।

Previous post पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता – मनोज राय
Next post फसल चक्र अपना कर करें खेती—- कृषि वैज्ञानिक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial