नदी में नहाने के क्रम में 12 वर्षीय बालक की डूबने से हुई मौत।
संजय कुमार (कोढ़ा)
बरारी प्रखंड के सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत के बालूघाट गांव में हुई दर्दनाक हादसा जहां नदी में नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से लगभग 12 वर्षीय बालक की डूबने से हुई मौत। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गापुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 के निवासी अबू तालिब के लगभग 12 वर्षीय पुत्र गांव के बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था,नहाने के दौरान अबू तालिब के पुत्र का पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया,जिसके बाद साथ नहा रहे बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीण को दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी वह पूरी तरह से डूब चुका था,जिसके बाद ग्रामीणों ने नाव की मदद से घंटो तलाश करके डूबे हुए बालक के शव को नदी से बाहर निकाला, उधर इसकी सूचना मृतक के परिजन को दी गई,मृतक के परिजनों का रो रो के बुरा हाल है
More Stories
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
